Logo
International Journal of
Research in Hindi
ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 1 (2025)
समकालीन कविता में लोक-तत्व की उपस्थिति
Authors
कुमारी कंचन सिंह, डॉ. सुशांत कुमार
Abstract
समकालीन कवितावर्तमान समय की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती है| समकालीन कविता समाज को आईना दिखाने का काम करती है| इसके शुरुवात के संदर्भ में विद्वानों में मतैक्य है| समकालीन कविता दु:खद-सुखद, नैतिक-अनैतिक, विरोध-समर्थन के साथ विद्यमान है| यह अतीत की अनुभूतियों के साथ वर्तमान की समस्याओं से अवगत कराती है और संभावित समाधान का मार्ग भी प्रसस्त करती है| समकालीन कविता की प्रासंगिकता इसलिए है कि यह पाठक वर्ग को सोचने, समझने और बदलने के लिए मजबूर करती है| समकालीन कविता भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक पटल पर एक आन्दोलन के रूप में उभरकर सामने आई है| यह सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक समस्याओं को दर्शाती है| यह कविता छंद के बंद से मुक्त यानी पारंपरिक छंदों से अलग मुक्तक छंद और गद्य शैली में लिखी जा रही है| इसमें स्वतंत्र शैली और नवाचार का समावेश होता है| इसमें नए-नए प्रतिकों एवं बिम्बों का प्रयोग किया जाता है| यह सामान्य बोलचाल की भाषा में लिखी जाती है जिसको सामान्य जनमानस आसानी से पढ़ और समझ सके| यह कविता वर्तमानकालीन परिस्थिति जैसे- पर्यावरण संकट, गरीबी, जनसंख्या वृद्धि, पलायन, बेरोजगारी, शहरीकरण, औद्योगिकीकरण, सामाजिक असमानता, विस्थापन, युद्ध और मानवीय पीड़ा आदि को केन्द्र में रखकर लिखी जा रही है| समकालीन समय में मनुष्य तकनीक, औद्योगिकीकरण और शहरीकरण के कारण अपने अस्तित्त्व को लेकर शंकाओं से घिरा हुआ है जिसकी वेदना हमें समकालीन कविता में स्पष्ट दिखाई देती है| समकालीन कविता हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी, क्षेत्रीय भाषाओं, अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं, लोक भाषाओं सहित मिश्रित भाषाओं में लिखी जा रही है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है| समकालीन कविताएँ ग्रामीण जन-जीवन, संस्कृति और लोक संघर्षों को अभिव्यक्त करती है|
Download
Pages:31-35
How to cite this article:
कुमारी कंचन सिंह, डॉ. सुशांत कुमार "समकालीन कविता में लोक-तत्व की उपस्थिति". International Journal of Research in Hindi, Vol 7, Issue 1, 2025, Pages 31-35
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.