ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 1 (2026)
प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली में स्त्री शिक्षा: एक अध्ययन
Authors
रोली सिंह, डॉ अर्चना पाण्डेय
Abstract
प्राचीन भारतीय समाज में शिक्षा को मानव जीवन के सर्वांगीण विकास का प्रमुख साधन माना गया है। विशेष रूप से स्त्री शिक्षा का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, क्योंकि स्त्री को परिवार और समाज के निर्माण की आधारशिला माना गया है। प्रस्तुत शोध-पत्र में वैदिक, उत्तरवैदिक, बौद्ध तथा अन्य प्राचीन कालखंडों में स्त्री शिक्षा की स्थिति, स्वरूप, पाठ्यक्रम, पद्धतियों तथा सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। यह अध्ययन ऐतिहासिक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति पर आधारित है तथा विभिन्न प्राचीन ग्रंथों,वेद, उपनिषद, पुराण, स्मृतियों आदि के आधार पर किया गया है। शोध से यह स्पष्ट होता है कि प्राचीन भारत में स्त्रियों को शिक्षा का पर्याप्त अवसर प्राप्त था, किंतु समय के साथ इसमें गिरावट आई। वर्तमान शिक्षा प्रणाली के सुधार हेतु प्राचीन भारतीय स्त्री शिक्षा के आदर्शों का पुनर्मूल्यांकन आवश्यक है।
Download
Pages:34-37
How to cite this article:
रोली सिंह, डॉ अर्चना पाण्डेय "प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली में स्त्री शिक्षा: एक अध्ययन". International Journal of Research in Hindi, Vol 8, Issue 1, 2026, Pages 34-37
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

