ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 1 (2025)
डॉ. राममनोहर लोहिया और ‘अंग्रेज़ी हटाओ’ आन्दोलन
Authors
रजनीश कुमार
Abstract
डॉ. राममनोहर लोहिया भारतीय राजनीति में एक समाजवादी नेता के रूप में प्रसिद्द हैं। इसके अलावा लोहिया का नाम हिन्दी-आन्दोलन के सन्दर्भ में भी लिया जाता है। इसके पीछे कारण है इनके द्वारा राष्ट्रभाषा और राजभाषा के रूप में हिन्दी भाषा का प्रबल समर्थन। इस सन्दर्भ में ये ‘अंग्रेज़ी हटाओ’ आन्दोलन के अगुआ के रूप में सर्वाधिक प्रसिद्द हैं। लोहिया ने अपनी इस मान्यता के आधार पर कि अंग्रेज़ी भाषा सिर्फ हिन्दी ही नहीं बल्कि अन्य सभी भारतीय भाषाओं का गला घोंटने का काम करेगी और इस भाषा के व्यवहार के कारण इस देश में समानता और एकता स्थापित करने में भारी बाधा उत्पन्न होगी। इसके अलावा, लोहिया ने अंग्रेज़ी भाषा में छुपे सामंती और भेदकारी चरित्र को भी इस देश के विकास और इसकी समृद्धि में बाधास्वरूप देखा। यही कारण है कि लोहिया ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘अंग्रेज़ी हटाओ’ आन्दोलन को चलाया और सभी का इस भाषा के व्यवहार के नकारात्मक प्रभावों की ओर ध्यान दिलाया। इसके साथ-साथ लोहिया बराबर हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के व्यवहार और इसके विकास की वकालत करते रहे।
Download
Pages:8-10
How to cite this article:
रजनीश कुमार "डॉ. राममनोहर लोहिया और ‘अंग्रेज़ी हटाओ’ आन्दोलन". International Journal of Research in Hindi, Vol 7, Issue 1, 2025, Pages 8-10
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

