Logo
International Journal of
Research in Hindi
ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 2 (2021)
भूमंडलीकरण की प्रक्रिया से संघर्ष करता आदिवासी समाज
Authors
Dr. Nusrat Jabeen Siddiquee
Abstract
आदिवासी जीवन और उनके विस्थापन से जुड़ी समस्याएँ बुद्धिजीवियों और साहित्यकारों के लिए बहुत ही संवेदनशील सवाल रहा है l नब्बे के बाद में आदिवासी जीवन पर लिखने वाले साहित्यकारों ने इन विषयों को अपने साहित्य को मुख्य विषय बनाया है l यह तो एक सच है कि किसी भी विकास कार्य के लिए विस्थापन एक आवश्यक तत्त्व है; क्योंकि खनिज तत्त्वों, जल संसाधनों या अन्य इसी प्रकार की स्थिति वाले क्षेत्र में ही विकास का कार्य होगा l अब इस क्षेत्र विशेष में बसे लोगों को वहाँ से विस्थापित भी करना होगा l सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह विकास परियोजनाओं के लगने से पहले विस्थापन प्रक्रिया की कार्य योजना बना ले l सरकारी फाइलों पर यह कार्य- योजना तैयार होती है; परंतु व्यवहारिक धरातल पर लागू होने पर इन योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुँच पाता, जोकि सीधे तौर पर इन परियोजनाओं से प्रभावित होते हैं l विस्थापन की योजना के क्रियान्वयन में कई तरह की कमियाँ होती है, जिसका फायदा भ्रष्ट शासनतंत्र, प्रभावशाली लोग एवं बिचौलियें उठाते हैं l इस स्थिति को देखते हुए सहज ही इन विकास कार्यक्रमों की भूमिका संदिग्ध लगने लगती है; क्योंकि देश की आबादी का एक हिस्सा इन विकास कार्यक्रमों के तहत विनाश की तरफ धकेल दिया जाता है l औद्योगीकरण को विकास का एक मानक माना गया l जब बात विकास की होती है तो ज्यादातर लोगों को इससे कोई विरोध नहीं होता; क्योंकि विकास नीतियाँ अपने साथ कुछ लाए या न लाए कल के बेहतर भविष्य की उम्मीदें जरुर ले आती हैं l भविष्य में जब यह सपने केवल टूटते हुए ही नहीं, बल्कि विकास की चपेट में आए लोगों के जीवन को बिखेर देते हैं, तब यह सवाल अवश्य उठ खड़ा होता है कि आखिर विकास किसका और किन की शर्तों पर l विकास प्रक्रिया में विस्थापित हो जाने वाले लोगों को तो विकास का फायदा नहीं मिलता, बल्कि वह विकास उनकी कुर्बानी पर हो रहा होता है l
Download
Pages:40-44
How to cite this article:
Dr. Nusrat Jabeen Siddiquee "भूमंडलीकरण की प्रक्रिया से संघर्ष करता आदिवासी समाज ". International Journal of Research in Hindi, Vol 3, Issue 2, 2021, Pages 40-44
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.