Logo
International Journal of
Research in Hindi
ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 1 (2020)
बघेलखण्ड क्षेत्र के पर्यटन में सफेद बाघ के ऐतिहासिक विरासत का साक्षी महराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी पार्क की भूमिका
Authors
प्रमोद कुमार सिंह, अनुराग सिंह परिहार
Abstract
बघेलखण्ड क्षेत्र के जंगलों से बाघों का गहरा नाता रहा है। लंबे समय से यहाँ पर इनका प्राकृतिक रहबास रहा है। यहाँ जंगलों में वह सभी संसाधन मौजूद रहे हैं जो बाघों एवं अन्य जानवरों को आकर्षित करते रहे हैं। यहाँ का भौगोलिक परिदृश्य ऐसा रहा है कि बाघों को उनकी इश्छा के अनुरूप ठहरने और टहलने में कोई रुकावट नहीं होती थी। करीब पांच दशक पहले तक बाघों को मारने में कोई प्रतिबंध नहीं था, इस वजह से बड़ी संख्या में इनका शिकार भी होता था, इसके बावजूद भी देश के अलग-अलग हिस्सों से बाघ इस क्षेत्र में विचरण करने आते रहे हैं। इस क्षेत्र के जंगलों की संरचना ऐसी रही है कि ऊँचे पहाड़ों में घने वन और नदियों की श्रृंखला रही है। कुछ जगह तो जलप्रपात भी हैं, जिसकी वजह से पानी की जरूरत भी पूरी हो जाती थी। देश में घटती बाघों की संख्या के चलते साठ के दशक से ही जंगल एवं बाघों की सुरक्षा की चर्चा शुरू हो गई थी। व्हाइट टाइगर सफारी पार्क और चिडियाघर के निर्माण को कानूनी रूप देने में करीब दस वर्ष का समय लगा और बाघों को विशेष दर्जा देते हुए इनके संरक्षण की शुरुआत की गई। सतना जिले के मुकुन्दपुर नामक स्थाल पर महराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी पार्क और चिड़ियाघर स्थापित कर फिर से इस क्षेत्र में बाघों का वास स्थल बनाया गया। साथ ही इस स्थल में अन्य जानवरों की संख्या बढ़ाने के भी प्रयास शुरू हुए हैं। महराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी पार्क और चिडियाघर के बन जाने से वन्य-जीवों के प्रति क्षेत्र के लोगों को जानकारी भी हो रही है। दूर-दूर से पर्यटक पार्क और चिडियाघर के वन्य जीवों को देखने के लिए आते हैं। बाड़ों के बाहर से ही वन्य-जीवों की तस्वीरें लेकर लोग इनके बारे में अपनी प्रतिक्रियाएँ सोशल मीडिया पर व्यक्त कर रहे हैं। वर्तमान में, वन्य-जीवों के प्रति जानकारी लोगों तक पहुँचाने में पार्क और चिडियाघर का प्रबंधन प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
Download
Pages:17-19
How to cite this article:
प्रमोद कुमार सिंह, अनुराग सिंह परिहार "बघेलखण्ड क्षेत्र के पर्यटन में सफेद बाघ के ऐतिहासिक विरासत का साक्षी महराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी पार्क की भूमिका". International Journal of Research in Hindi, Vol 2, Issue 1, 2020, Pages 17-19
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.