Logo
International Journal of
Research in Hindi
ARCHIVES
VOL. 1, ISSUE 2 (2019)
मतदान व्यवहार परिवर्तन में सोशल मीडिया के प्रभाव का अध्ययन’’ (फेसबुक, ट्विटर के संदर्भ में)
Authors
Deepak Rai
Abstract
वैश्विक ग्राम बन चुकी दुनिया में लोकतंत्र का स्वरूप बदला है। लोकतंत्र के स्वरूप में बदलाव के कारण राजनीतिक परिवेश में परिवर्तन आया है। दुनिया के सभी देशों की राजनीति बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। यहां निवार्चन प्रक्रिया तो बदली ही है, मतदान के व्यवहार में भी बदलाव आया है। सोशल मीडिया के प्रादुर्भाव के बाद यह परिवर्तन तेज गति से हुए हैं। सोशल मीडिया वेबसाइट के आगमन से पूर्व कोई भी सूचना, जानकारी लोगों तक धीमे गति से पहुंचती थी। लोग जब घर में रहते तभी अखबार पढ़ते, टीवी देखते, रेडियो सुनते। उस दौर में राजनेता भी अपनी बात सीमित मात्रा में प्रेषित कर पाते थे। अखबारों में जगह की बाध्यता होती। टीवी में समय की बाध्यता थी। इन सभी के बाद स्मार्टफोन का आगमन हुआ। सोशल मीडिया से राजनीति को सर्वाधिक प्रभावित किया। इससे लोगों के मतदान व्यवहार में बदलाव आया। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी। मतदाताओं में जागरुकता का संचार हुआ। इसका परिणाम यह हुआ कि मतदान प्रतिशत में लगातार इजाफा देखा गया।
Download
Pages:26-30
How to cite this article:
Deepak Rai "मतदान व्यवहार परिवर्तन में सोशल मीडिया के प्रभाव का अध्ययन’’ (फेसबुक, ट्विटर के संदर्भ में)". International Journal of Research in Hindi, Vol 1, Issue 2, 2019, Pages 26-30
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.